Haryana News: सीएम सैनी ने धारूहेड़ा फैक्ट्री हादसे के घायलों से की मुलाकात, परिजनों को बंधाया ढांढस

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल हुए परिवारजनों से पीजीआई रोहतक में मुलाकात है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की फैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए परिवारजनों से PGI रोहतक में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। घायलों के उपचार में कोई कोताही न हो। ऐसा दिशा निर्देश दिया। सरकार घायलों की हर संभव मदद करेगी। सभी जल्द स्वस्थ हों ऐसी कामना हैं।'

cm saini

आपको बता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के कारखाने में बॉयलर में विस्फोट हो गया। हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का रोहतक के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अस्पताल जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+