Haryana News: सीएम सैनी ने रोहतक में अरविंद शर्मा के पक्ष में की जनसभा, वंशवाद को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा की है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रोहतक लोकसभा सीट पर एक बार फिर मजबूती से कमल खिलने जा रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रोहतक लोकसभा से भाजपा के कद्दावर उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। रोहतक एक बार फिर से वंशवाद और परिवारवाद को नकार कर मोदी के नेतृत्व में कमल खिलाने को तत्पर है। रोहतक अब सुशासन के साथ है, परिवारवादियों का गढ़ अब नहीं है रोहतक।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा की है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications