Haryana News: सीएम सैनी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले पर दुख जताया, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों द्वारा तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर गोलीबारी की घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों द्वारा तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर गोलीबारी एक कायराना हरकत है।माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे इन तीर्थ यात्रियों में जो हताहत हुए हैं उन्हें माता भगवती अपने श्री चरणों में स्थान दें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिवखोड़ी से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकवादी हमला हुआ। हमले में 9 लोगों की मौत हो गई और 33 यात्री घायल हो गए हैं। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने यह जानकारी दी है।
आज शाम करीब 6.10 बजे राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी जिले के पौनी इलाके में शिवखोड़ी से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस को आतंकियों ने निशाना बनाया। इसमें बस ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों द्वारा तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर गोलीबारी की घटना पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications