Haryana News: सीएम नायब सिंह ने काशी के संत शिवशंकर चैतन्य भारती के निधन पर जताया दुख, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काशी के संत स्वामी शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज का गोलोकगमन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'काशी के पूज्य संत व मनीषी,श्रद्धेय स्वामी श्री शिवशंकर चैतन्य भारती जी महाराज का गोलोकगमन का दुखद समाचार संत समाज और आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके ब्रह्मलीन होने से एक युग का अंत हुआ है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिव्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान दें।'













Click it and Unblock the Notifications