Haryana News: सीएम सैनी ने एनडीए का तीसरी बार नेता चुने जाने पर पीएम मोदी को दी बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एनडीए के सहयोगी दलों की संयुक्त संसदीय पार्टी बैठक में सदन का नेता चुने जाने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी और NDA के सहयोगी दलों की संयुक्त संसदीय पार्टी बैठक में सदन का नेता माननीय नरेंद्र मोदी को चुना गया। एक बार फिर पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होने के लिए नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि बधाई। प्रधानमंत्री ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर लेकर आए हैं। भारत को दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बनाया और अब विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रहे हैं। ऐसे प्रधानमंत्री के साथ हमारा संसदीय दल,हमारा एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक भारतवासी खड़ा है। प्रधानमंत्री एक बार फिर शपथ लेकर आप उन संकल्पों को और सपनों को पूरा करेंगे जो सपने देश ने देखे हैं। हम सब की और पूरे राष्ट्र की आपसे यही विनम्र अपेक्षा है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में आज एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एनडीए के सहयोगी दलों की संयुक्त संसदीय पार्टी बैठक में सदन का नेता चुने जाने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications