Haryana News: सीएम सैनी ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय जगन्नाथ। मोहन चरण माझी जी होंगे उड़ीसा के नए मुख्यमंत्री। ओडिशा क्योंझर विधानसभा से चार बार के विधायक मोहन चरण माझी को ओडिशा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि ओडिशा में भाजपा नेता मोहन चरण माझी नए मुख्यमंत्री होंगे। भुवनेश्वर में पार्टी विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी को नेता चुना गया है। वह 12 जून को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। मोहन चरण माझी के साथ दो विधायक डिप्टी सीएम की शपथ ग्रहण करेंगे। केवी सिंह देव और प्रतिभा परिदा पुरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। यह दोनों नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। बीजेपी ने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications