Haryana News: सीएम सैनी ने मनोहर लाल को ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनने पर दी बधाई, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल सांसद मनोहर लाल खट्टर को भारत सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकप्रिय जननेता करनाल सांसद मनोहर लाल खट्टर को भारत सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनने पर अंतःकरण से हार्दिक शुभकामनाएं और देश प्रदेश की जनता को अनेक बधाई। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सशक्त नेतृत्व में अब राष्ट्रीय स्तर पर सुख,समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की सीढ़ियों चढ़ता हुआ देश अनेक ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। आपके उज्ज्वल संभावनाओं से परिपूर्ण रहने वाले कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।'

cm saini

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी आयोजित हो चुकी है। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। हरियाणा के करनाल से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भारत सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनाया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल सांसद मनोहर लाल खट्टर को भारत सरकार में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+