Haryana News: सीएम सैनी अंबाला में बंतो कटारिया की नामांकन सभा में हुए शामिल, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंबाला लोकसभा क्षेत्र से बंतो कटारिया ने नामांकन सभा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अंबाला लोकसभा क्षेत्र से आज बंतो कटारिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस क्षेत्र की जनता का मोदी जी को बराबर स्नेह और आशीर्वाद मिला है। आपके आशीर्वाद से ही भाजपा को देश और समाज की सेवा करने की ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। ये I.N.D.I गठबंधन के लोग 5 साल में 5 प्रधानमंत्री बनाने की योजना बना रहे हैं। क्या मजबूत भारत के निर्माण के लिए अस्थिरता आपको स्वीकार है? देश को मजबूती और स्थिरता सिर्फ और सिर्फ मोदी जी दे सकते हैं, इसलिए आपका एक-एक वोट कीमती है जो केंद्र में नरेंद्र मोदी को सशक्त और मजबूत करेगा। आज की जनसभा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंबाला कैंट विधायक वरिष्ठ नेता अनिल विज समेत वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। राजस्थान में पहले और दूसरे चरण में मतदान संपन्न हो गया है। अब राजस्थान के नेताओं को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंबाला लोकसभा क्षेत्र से बंतो कटारिया ने नामांकन सभा में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+