Haryana News: सीएम सैनी करनाल में जोगी समाज के सम्मान समारोह में हुए शामिल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में जोगी समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जोगी समाज ने भारतीय राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए सदैव एक सजग प्रहरी का काम किया है। करनाल में जोगी समाज का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आप जैसे कर्मयोगियों के पुरुषार्थ से ही नरेंद्र मोदी इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर अनवरत आगे बढ़ रहे हैं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल में जोगी समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications