Haryana News: रोहतक में नामांकन रैली में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे सीएम सैनी, अब इस अंदाज की हो रही चर्चा
Haryana News: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को विभिन्न दलों के 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रोहतक में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए नामांकन रैली में पहुंचे। सीएम सैनी के इस अंदाज की सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है।
रोहतक में भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने खुद तीन नामांकन दाखिल किए। साथ ही अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के भी दो नामांकन करवाए हैं। वहीं हिसार में इनेलो उम्मीदवार सुनैना चौटाला, सिरसा में जेजेपी के रमेश कटक, कुरुक्षेत्र में जेजेपी के ही पाला राम सैनी और अंबाला में डॉ. किरण पूनिया ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को रोहतक में भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के पक्ष में जनसभा की है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। सीएम सैनी नामांकन रैली में खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे हैं। अब सीएम सैनी के इस अंदाज को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications