Haryana News: सीएम नायब सिंह ने भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के साथ किया ट्रेन में सफर, जानिए कैसा रहा अनुभव
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के साथ दिल्ली तक ट्रेन में सफर किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'परिवारजनों के निकट रहना ही जनसेवक का आचार-व्यवहार मानता हूं। दिल्ली तक ट्रेन में सफर बेहद उम्दा और परिवारजनों के बीच बेहद प्रेरक रहा। साथ में कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल रहे।'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कैथल में कुरुक्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के लिए 400 पार और हरियाणा के 10 की 10 सीटों पर जीत की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications