Haryana News: सीएम नायब सिंह ने सिरसा में बाबा ब्रह्मदास का लिया आशीर्वाद, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा स्थित विख्यात डेरा बाबा भूमण शाह संगर सरिस्ता पहुंचकर गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास का आशीर्वाद प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज सिरसा स्थित विख्यात डेरा बाबा भूमण शाह,संगर सरिस्ता पहुंचकर गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संभाल रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सिरसा स्थित विख्यात डेरा बाबा भूमण शाह,संगर सरिस्ता पहुंचकर गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications