Haryana News: ओलावृष्टि और बारिश से फसलों की तबाही पर बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'हर किसान को मुआवजा मिलेगा'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के दौरान कहा कि ओलावृष्टि की सूचना तो कल ही मिल गई थी। तभी से सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पटवारी को गांव में भेज कर गिरदावरी कराई जा रही है। किसान अपने नुकसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं।
सीएम नायब सिंह ने कहा कि दो-तीन दिनों के अंदर गिरदावरी पूरी होने के बाद किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का दौर मशीनों का युग है। कंबाइन से गेहूं जल्दी कट जाता है और दो माह तक चलने वाला सीजन 15 दिन में ही सिमट जाता है। इसलिए मंडियों पर भी अचानक दबाव बढ़ जाता है। लेकिन सरकार ने इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। किसी भी किसान को किसी भी तरीके से दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जिसका भी नुकसान हुआ है। हर किसान को मुआवजा मिलेगा और मंडियों में दाना-दाना गेहूं खरीदा जाएगा।

आपको बता दें कि हरियाणा में ओलावृष्टि और बारिश के बाद फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को करनाल जाकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन भी दिया है।












Click it and Unblock the Notifications