Haryana News: सीएम नायब सिंह ने पैतृक गांव मिर्जापुर के दौरे का वीडियो किया साझा, भावुक होकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने गांव मिर्जापुर के दौरे की यादों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे गांव मिर्जापुर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद साथियों का प्रेम सदैव जीवन में जनसेवा करने की प्रेरणा देता है।'
हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार गुरुवार को अंबाला के नारायणगढ़ स्थित गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे। जहां उनके साथ राज्य मंत्री असीम गोयल, मंत्री सुभाष सुधा, सुमन सैनी और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान ढोल बजाकर सीएम सैनी का स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ ही फूलों के गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान सीएम नायब सिंह ने अपनी माता कुलवंत कौर का आशीर्वाद लिया। मां ने भी बेटे के सर पर हाथ फेर कर दुलार किया। इसके बाद वह अपने परिजनों से मिले। सभी से मिलने के बाद सीएम सैनी मंच पर आ गए। जहां भाजपा नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। मंच पर सीएम नायब सिंह हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे। इस दौरान सीएम सैनी के साथ अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया भी दिखाई दी। सीएम नायब सिंह अपने गांव में जाने के बाद बेहद भावुक भी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications