Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने खेली फूलों की होली, रंगों के त्योंहार को लेकर कही यह बात
Haryana News: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरियाणा में भी लोगों ने रंगों के त्योंहार पर एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि होली का त्योंहार मेल मिलाप और भाईचारे का पर्व है। इसे खूब जोर-शोर से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योंहार पर सभी मनमुटाव भूलकर हर किसी को गले लगाने का अवसर होता है।













Click it and Unblock the Notifications