Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय राजनीति में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय रहे,पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री,'पद्म भूषण' मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि !'

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन 5 वर्ष पहले आज ही के दिन हुआ था। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 63 साल की उम्र में देश के पूर्व रक्षा मंत्री ने अंतिम सांस ली थी। आईआईटी बॉम्बे में पढ़े पर्रिकर ने सीएम होने के बावजूद कई साल तक सीएम हाउस का इस्तेमाल नहीं किया। वह अपने ही घर में रहते थे।
मनोहर पर्रिकर कई बार विधानसभा जाते समय सरकारी गाड़ी को छोड़कर स्कूटर का इस्तेमाल करते थे। बिना सुरक्षा के किसी भी टी स्टाल पर खड़े होकर चाय पीते नजर आते थे। फ्लाइट में हमेशा भी इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते थे। मोबाइल और टेलीफोन के बिल का भुगतान वह अपनी जेब से करते थे। उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेझिझक इस्तेमाल करते देखा जाता था। पर्रिकर की यह आदतें गोवा के लोगों के लिए एक आम बात थी। उनकी सादगी को देशभर में पसंद किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications