Haryana News: सीएम नायब सिंह पहुंचे निजी स्टाफ के संघोर स्थित घर, नवविवाहित युगल को दिया आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबैन के गांव संघोर निवासी अपने वाहन चालक के रूप में कार्यरत अनिल के वैवाहिक जीवन की शुरुआत पर उनके घर पहुंचकर वर-वधू और परिजनों को विवाह की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे चालक के रूप में कार्यरत बाबैन के गांव संघोर निवासी अनिल जी ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है। उनके घर पहुंचकर उन्हें और उनके समस्त परिवार को विवाह की शुभकामनाएं दी।'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। चुनावी व्यस्तता के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबैन के गांव संघोर निवासी अपने वाहन चालक के रूप में कार्यरत अनिल के वैवाहिक जीवन की शुरुआत पर उनके घर पहुंचकर वर-वधू और परिजनों को विवाह की शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications