Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव पर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर अपने परिवारजनों के बीच। सभी से सार्थक संवाद किया और उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को निवारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम खट्टर लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में एकजुट रहने का आह्वान कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएमआर संत कबीर कुटीर पर कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications