Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सुनी समस्याएं
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम सैनी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपनी परिवारजनों से भेंट की। उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के समाधान हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। सीएम सैनी प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला के नारायणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के पक्ष में जनसभा कर मतदान की अपील की है। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव पर चर्चा की है।












Click it and Unblock the Notifications