Haryana News: सीएम नायब सिंह ने तिजारा विधायक महंत बालकनाथ को दी जन्मदिन की बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर रोहतक के पीठाधीश्वर और तिजारा के विधायक महंत बालकनाथ को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर रोहतक के पीठाधीश्वर एवं तिजारा के लोकप्रिय विधायक महंत बालकनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके सुखी, यशस्वी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।'

आपको बता दें कि महंत बालकनाथ अलवर से दो बार सांसद रह चुके हैं। बालकनाथ अभी तिजारा से विधायक हैं। महंत बालकनाथ बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर रोहतक के पीठाधीश्वर भी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महंत बालक दास को जन्मदिन की बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications