Haryana News: सीएम नायब सिंह ने महावीर जयंती की प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महावीर जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'महावीर जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर भगवान महावीर के उदात्त आदर्शों का अनुसरण करके हम सभी जीवन में धर्म, शांति और समृद्धि की प्राप्ति के लिए संकल्पित रहें।'

cm saini

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं। जैन धर्मावलंबी भगवान महावीर का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

इस साल महावीर जयंती 21 अप्रैल यानी आज है। महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भगवान महावीर का अभिषेक किया जाता है और भव्य जुलूस निकाले जाते हैं।

भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर हैं। भगवान महावीर का जन्म ईसा पूर्व 599 वर्ष माना जाता है। उनका जन्म बिहार के क्षत्रियकुंड में हुआ था। उनके पिता राजा सिद्धार्थ और माता रानी त्रिशला थी। वह इक्ष्वाकु वंश में कुंडग्राम के राजा थे। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। जैन शास्त्रों के अनुसार जब भगवान महावीर की माता रानी त्रिशला गर्भवती थी। तब उन्हें 16 सपने आए थे। ये सपने बेहद शुभ थे। जो भगवान के जन्म के पूर्व के संकेत थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+