Haryana News: सीएम नायब सिंह ने रामनवमी पर प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक की दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक लगाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक। तीन मिनट तक भगवान के माथे पर चमकी किरणें। जय श्री राम।'

आपको बता दें कि रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। जो अप्रैल-मई माह में आता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की जाती है।
भारत में इस बार रामनवमी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। क्योंकि हाल ही में अयोध्या में भगवान श्री राम का बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण कर रामलीला को विराजमान किया गया। रामनवमी के पर्व पर राम मंदिर में श्री राम को सूर्य तिलक किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के सूर्य तिलक लगाने पर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications