Haryana News: सीएम नायब सिंह ने कर्पूरी ठाकुर और स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलने पर दी बधाई, जानिए क्या बोले
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर जी और महान कृषि वैज्ञानिक,हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने पर उनके परिजनों व देशवासियों को हार्दिक बधाई।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश की चार सख्शियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाना था। लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए। बल्कि 31 मार्च को राष्ट्रपति उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित करेगी। आडवाणी को छोड़कर सभी चार सख्शियतों को मरणोंपरांत भारत रत्न दिया गया है। उनके परिजनों ने राष्ट्रपति से सम्मान लिया है।












Click it and Unblock the Notifications