Haryana News: सीएम नायब सिंह ने राजगढ़ में किया चुनाव प्रचार, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'ऐसा जुड़ाव, समर्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आपका स्नेह अद्वितीय है। राजगढ़ में आज जो नजारा देखने को मिला उस भाव के सामने मैं नतमस्तक हूं।'

उन्होंने लिखा कि 'आपका यही स्नेह मोदी की ताक़त है,भाजपा का संबल है।इस अभूतपूर्व दृश्य को देखकर निश्चित ही कह सकता हूं कि 400 पार के संकल्प को आपके आशीर्वाद की शक्ति हासिल है।'
सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे लिखा कि 'मोदी के इस विजय रथ को कोई नहीं थाम सकता।राजस्थान ने एक बार फिर से सभी सीटों पर कमल खिलाने का फैसला कर लिया है और अलवर से भूपेंद्र यादव रिकार्ड मतों से जीतने वाले हैं।'
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाषणों के अपने बेबाक अंदाज से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की निगाह में अपनी जगह बना ली है। अब पार्टी उनका उपयोग हरियाणा से बाहर के राज्यों में भी कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के पक्ष में जनसभा की है। अलवर जिला हरियाणा से जुड़ा हुआ जिला है। यहां के स्थानीय निवासियों की रिश्तेदारी गुड़गांव और हरियाणा में है। इस लिहाज से भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अलवर जिले में चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications