Haryana News: सीएम नायब सिंह ने उचाना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार, कांग्रेस के लिए कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना में हिसार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'पांडु-पिंडारा की पवित्र धरती जींद के उचाना से विजय संकल्प रैली का शंखनाद हुआ। हिसार लोकसभा में विजय प्राप्ति के लिए उचाना का योगदान भाजपा के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। जींद की इस धरती से पार्टी को आशीर्वाद मिल गया है, आशीर्वाद के विजय रथ पर सवार होकर 400 पार के संकल्प का सिद्ध होगा।'

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण में मतदान होगा। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के पक्ष में हिसार लोकसभा में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को बपौती समझा जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। कांग्रेस गारंटीयों के नाम पर गुमराह कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications