Haryana News: सीएम नायब सिंह ने पुन्हाना में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नूंह जिले की पुन्हाना विधानसभा में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि मेवात का विकास में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को गर्व होना चाहिए कि मेवात की इस भूमि में ऐसा वतनपरस्ती राजा हसन खां मेवाती पैदा हुआ। जिसने मुगल शासक बाबर के सामने सिर नहीं झुकाया और 12 हजार मेवों के साथ युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए।
सीएम सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी सरकारों ने मेवात को सिर्फ वोट बैंक मानकर काम किया था। बड़ी विडंबना है कि यहां से निर्वाचित विधायकों ने कभी विधानसभा में मेवात की कमियों को नहीं बताया।

जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पुन्हाना कि इस जमीन को मैं सिर झुका कर प्रणाम करता हूं। यह पवित्र भूमि भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की लीलाओं की है। इस ब्रज भूमि को शत-शत नमन। मेवात की यह पवित्र भूमि वतनपरस्ती राजा हसन खां मेवाती, दादा बहाड, शाह चौखा की भी जन्मस्थली है। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि मेवात इस भूमि में ऐसा वतनपरस्त राजा हसन खां मेवाती पैदा हुआ। जिसने मुगल शासक बाबर के सामने सिर नहीं झुकाया और मेवों के साथ युद्ध लड़ते हुए शहीद हो गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बड़ा हर्ष है कि हमारी सरकार ऐसे वतनपरस्त को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शहादत दिवस को विशेष दिन का दर्जा और बडकली चौक पर राज्य स्तरीय समारोह भी किया। नगीना के सरकारी कॉलेज में राजा हसन खां मेवाती की विशाल के प्रतिमा मेवात में वीरों की कहानी बयां करती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि मेवात के विकास में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव विकास कार्यों को किया है। हमारी सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की शुद्ध भावना को लेकर काम कर रही है। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा नेशनल हाईवे हमारे इस मूल मंत्र का जीवंत उदाहरण है। पुरानी सरकारों ने मेवात को सिर्फ वोट बैंक मानकर काम किया। इसलिए वे मेवात को कालापानी कह कर पुकारते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने इस सोच को बदला है। इसलिए आज मेवात में भी उतने ही विकास कार्य हुए हैं। जितने दूसरे जिलों में हुए। मेवात में पानी की समस्या हो या सड़क की हमारी सरकार ने बिना भेदभाव यहां काम किए।












Click it and Unblock the Notifications