Haryana News: सीएम खट्टर का फतेहाबाद दौरा, स्थानीय प्रशासन ने किए कड़े सुरक्षा के इंतजाम

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 24 जनवरी को फतेहाबाद जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम खट्टर के दौरे को लेकर प्रशासन सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं चाहता है। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने हेलीपैड और जनसभा स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगा दी है। प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि किसी प्रकार की मानव रहित हवाई उड़ान जैसे ड्रोन, पैराग्लाइडर आदि का उपयोग न किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने आदेशों की अवहेलना करने में दोषी व्यक्ति या व्यक्तियों पर भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 188 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी की है। आदेश में बताया गया है कि 24 जनवरी को गांव डूल्ट में अमृत सरोवर परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं।

manohar lal

सुरक्षा की दृष्टि से हेलीपैड स्थल गांव नथवान, जनसभा स्थल गांव डूल्ट, पूजा कस्टम मैरिज पैलेस रतिया के 5 किलोमीटर क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई उड़ान ड्रोन, ग्लाइडर की उड़ान पर प्रतिबंध लगाते हुए अस्थाई रेड जोन घोषित करते हुए ड्रोन रूल्स 2021 के रूल्स 24 के तहत आदेश पारित किए गए हैं। इसके अलावा इन स्थानों पर शस्त्र, अग्नि हथियार, लाठी, तलवार, भाला लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पेट्रोल पंपों पर बोतल और केन में डीजल और पेट्रोल ले जाने पर रोक रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+