Haryana News: सीएम खट्टर ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले को कभी भुलाया नहीं जा सकता।माँ भारती की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुर जवानों और उनके परिवारों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।'
पुलवामा में हुआ था आतंकी हमला
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ था। इसे भारत पर हुए सबसे खराब आतंकी हमले में से एक माना जाता है। इस काले दिन आतंकियों ने 200 किलो विस्फोटकों से लदे वाहन के जरिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले को निशाना बनाया था। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 35 घायल हुए थे। सीआरपीएफ के काफिले में 78 गाड़ियां थीं। जिनमें ढाई हजार से ज्यादा जवान सफर कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications