Haryana News: सीएम खट्टर ने करनाल लोकसभा के असंध में की जनसभा, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा के गंगा टेहड़ी पोपड़ा असंध में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल लोकसभा के गंगा टेहड़ी पोपड़ा (असंध) में आयोजित जनसभा में अपने परिवारजनों को संबोधित किया।प्रसन्नता और ऊर्जा से भरे चेहरे सिद्ध कर रहे हैं कि जनता जनार्दन ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगा दी है। जय भाजपा, विजय भाजपा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा के गंगा टेहड़ी पोपड़ा असंध में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications