Haryana News: सीएम खट्टर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करते हुए बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'अतुलं तत्र तत्तेजः सर्वदेवशरीरजम्। एकस्थं तदभून्नारी व्याप्तलोकत्रयं त्विषा॥ नारी शक्ति को मेरा नमन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। तीन पीढ़ियों को मजबूत करने वाली विकसित भारत की सशक्त एवं आत्मनिर्भर नारी हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूने के साथ ही भारत का नाम भी इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा रही है। आइए इंटरनेशनल वूमन्स डे पर हमारी महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का प्रण लें।'
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। भारत में भी इसे मनाया गया। इस दिन महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणाएं की जाती है। केंद्र और राज्य की सरकारी महिलाओं को अलग-अलग सौगात देती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है।













Click it and Unblock the Notifications