Haryana News: गरीब वर्ग के बच्चों का भविष्य संवार रही चिराग योजना, जानिए कैसे करें आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने एक नई योजना गरीब वर्ग के लिए एक नई योजना शुरू की है। ऐसे गरीब वर्ग के माता-पिता जो अपने बच्चो को निजी स्कूल मे पढ़ा नहीं पाते हैं। क्योंकि इन परिवार के लोगो के पास उन स्कूलो की फीस भरने के लिए प्रयाप्त पैसे नही होते है। इसी को ध्यान मे रखते हुए राज्य सरकार ने एक नई योजना को शुरू किया है। जिसका नाम हरियाणा चिराग योजना है। इस योजना के तहत सरकार सरकार ऐसे छात्रो को निजी स्कूलो मे पढ़ने का मौका देने वाली है। जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति नही है और उनके माता-पिता उन्हे किसी निजी स्कूल मे नही पढ़ा सकते है।

हरियाणा सरकार ने इससे पहले बच्चो के लिए बड़ी संख्या मे सुविधाएं प्रदान की है। जैसे कम आय वाले घरो से आने वाले बच्चो को शैक्षिक सुविधाएं और अनुदान आदि। अब गरीब वर्ग के परिवार इस योजना मे आवेदन कर योजना का लाभ ले पाएंगे। यदि आपको इस योजना के तहत किसी निजी स्कूल मे पढ़ना है तो आपको इस योजना से संबधित जानकारी भी होनी चाहिए। ताकि आप आसानी से इस योजना मे आवेदन कर पाएं।

cm saini

हरियाणा चिराग योजना के तहत सरकार ऐसे गरीब छात्रो की ओर से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएगी और इस तरह सरकारी स्कूलो के बच्चो को निजी स्कूलो मे मुफ्त मे पढ़ने का मौका दिया जाएगा। जिस भी बच्चे के परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से कम है। वह इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र है। इस योजना के प्रारम्भिक चरण मे सरकार लगभग 25 हजार छात्रो को कवर करने वाली है। जो की कक्षा 2 से 12वी तक के होंगे।

चिराग योजना को शुरू करने के लिए सरकार ने धारा 134A को खत्म कर दिया है। इस योजना से सरकार का इरादा कम आय वाले बच्चो को निजी स्कूलो मे मुफ्त मे पढ़ने की अनुमति देना है।

हरियाणा चिराग योजना के तहत गरीब परिवार के बच्चो को मुफ्त मे प्राइवेट स्कूलो मे पढ़ने का मौका मिलेगा। यह योजना आर्थिक रूप से वंचित समूहो के युवाओ का मनोबल बढ़ाएगी। निजी स्कूल बच्चो के लिए पब्लिक स्कूलो मे मुकाबले बेहतर शिक्षा प्रदान करते है।

इस योजना का लाभ केवल वही छात्र ले सकते है। जो इसकी पात्रताओ को पूरा करेंगे। इस योजना मे आवेदन करने वाला छात्र हरियाणा राज्य का होना चाहिए। छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से अधिक नही होनी चाहिए। हरियाणा राज्य के छात्र जो कक्षा 2 से 12वी मे अध्यन कर रहे है। वह इस योजना मे आवेदन कर सकते है।

इस योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के परिवार के बच्चो को ही दिया जाएगा। इस योजना प्रवेश उस निजी स्कूल तक ही सीमित है। जिसका नाम प्रपत्र 6 के निर्देशों पर अंकित है। यदि छात्र को उसके पिछले स्कूल द्वारा सुझाव दिया जाता है तो प्रवेश केवल तभी दिया जाएगा। जब वह डेटा मिस्ट पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करेंगे।

इस योजना मे आवेदन करने वाले सभी छात्रो के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। इसमें आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेने के लिए TC सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर होने जरूरी है।

हरियाणा चिराग योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले सभी विध्यार्थियों को अपने मोबाइल पर इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलनी है। अब आपके सामने उस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। होम पेज पर आपको Haryana Chirag Yojana का आवेदन फॉर्म का विकल्प मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना है। अब इसका फॉर्म पीडीएफ के रूप मे खुल जाएगा। जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है और उसका प्रिंटआउट निकाल लेना है। अब आपको आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है और उसमे सभी दस्तावेजो की फोटोकॉपी सलग्न करनी है। आपको आवेदन फॉर्म को उस स्कूल मे जमा करवा देना है। जहां आप एडमिशन लेना चाहते है। इस प्रकार आप हरियाणा चिराग योजना मे आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+