Haryana News: घर का सपना साकार होने की दिशा में कारगर मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना: डॉ. कमल गुप्ता

Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत सिरसा में भी इस जिला के अनुसूचित जाति से संबंधित, विधवा महिलाओं व घुमंतू जाति से संबंधित गरीब परिवारों के लाभार्थियों को 30-30 वर्ग गज के प्लॉट के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समारोह में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस अवसर पर रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। ये प्रमाण पत्र जिला सिरसा के 853 व फतेहाबाद जिला के 195 लाभार्थियों को दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न की ओर महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए गरीब परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, बिना भेदभाव के विकास कार्य, हर पात्र व्यक्ति को योजना का सीधा लाभ, पेयजल, बिजली आदि की दिशा में सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले अंत्योदय परिवारों के लोगों के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपए से कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को शहरी क्षेत्र में 30-30 वर्ग गज के प्लॉट दिए जा रहे है। इससे अब हर गरीब व्यक्ति का अपने घर का सपना साकार हो रहा है।

kamal gupta

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+