Haryana News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ लगेगी आचार संहिता
Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा के आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने यह बात शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता के संबंध में अधिकारियों की बैठक के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र जारी करने के तीन दिन के अंदर चुनाव घोषणा पत्र की तीन कापियां सीईओ कार्यालय, चंडीगढ़ में जमा करवानी होंगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी राजनीतिक दल को कोई रैली या रोड़ शो का काफिला निकालना है तो उसकी अनुमति संबंधित जिला अथॉरिटी से लेनी जरूरी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई राजनीतिक दल रोड शो का काफिला निकलता है तो उससे रोड जाम नहीं होना चाहिए। जहां पर अस्पताल व ट्रामा सेंटर होगा। वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड़ शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी रेस्ट हाउस, डाक बंगलो और सरकारी मकान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई भी राजनीतिक व्यक्ति अपने भाषण में जाति, धर्म से संबंधित शब्दों को प्रयोग नहीं कर सकेगा।राजनीतिक दल अपने बैनर पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च की फोटो का प्रयोग भी नहीं कर सकेगा।
अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम जिला स्तर पर बनाई गई है जो उम्मीदवार के कार्यक्रमों पर विभिन्न प्रकार से नजर रखेगी। ताकि कार्यक्रमों में उम्मीदवार द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया जा रहा।












Click it and Unblock the Notifications