Haryana News: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पैतृक गांव सदपुरा में किया पौधारोपण, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मूलचंद शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने माता-पिता के नाम से बड़ और पीपल के पेड़ लगाने चाहिएं। मंत्री मूलचंद शर्मा ने बुधवार को अपने पिता की पुण्यतिथि पर हवन के बाद जिला फरीदाबाद में अपने पैतृक गांव सदपुरा में पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि आज से शुरू पौधारोपण का अभियान सितंबर तक चलेगा और नहर, रजवाहों के साथ-साथ 350 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को साफ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरुरत है। हमारे एवं हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। इसलिए किसी न किसी अवसर, जन्मदिन, पुण्यतिथि, शादी की सालगिरह या त्योहारों पर पौधरोपण अवश्य करें।

moolchand sharma

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी बहुत महत्वपूर्ण है। पेड़-पौधे और आस-पास हरियाली के कारण हमारा वातावरण शुद्ध होगा। तभी हम सभी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि पौधों की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखने में मदद करती हैं। जिससे मिट्टी का कटाव भी कम होता है और भूमि की उर्वरता बनी रहती है। पौधे जल धारण की क्षमता को बढ़ाते हैं। जिससे भूजल स्तर बढ़ता है और सूखे की स्थिति में भी जल उपलब्ध रहता है। पौधे विभिन्न प्राणियों के लिए आवास और भोजन के स्रोत होते हैं। वे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+