Haryana News: सीएम खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक, जानिए मीटिंग में क्या हुए फैसले
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में एनआईटी फरीदाबाद में 1094 वर्ग गज सरकारी भूमि को सैन समाज कल्याण सभा फरीदाबाद को हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी गई है।
यह निर्णय सामाजिक, धार्मिक, धर्मार्थ और सामुदायिक उद्देश्यों के लिए सरकारी भूमि के आवंटन की नीति के तहत धर्मशाला और मंदिर जैसे धार्मिक और सामुदायिक उद्देश्यों के लिए 915 वर्ग मीटर भूमि के आवंटन के लिए सोसायटी के अनुरोध के तहत लिया गया है ।

प्रस्तावित हस्तांतरण में राजस्व विभाग की सरकारी भूमि शामिल है और निर्णय दिनांक 12-02-2019 की नीति के पैरा 8 के अनुरूप है। 1947 में पश्चिमी पंजाब से विस्थापित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूर्ववर्ती भूमि अधिग्रहण अधिनियम 1894 के तहत अधिग्रहित भूमि, अब सेन समाज कल्याण सभा, फरीदाबाद के लिए पूजा स्थल और सामुदायिक सुविधाएं स्थापित करने के उद्देश्य से दी गई है।
प्रश्नाधीन भूमि का कलेक्टर रेट 17,000 रुपये प्रति वर्ग गज है और यह निर्णय लिया गया है कि कलेक्टर दरों की 50 प्रतिशत की रियायती दर पर सेन समाज कल्याण सभा को हस्तांतरण किया जाएगा। जिसकी कुल लागत 93,01,890 रुपए सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के अधीन, वित्त विभाग ने पहले ही अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
सेन समाज कल्याण सभा फरीदाबाद जो हरियाणा पंजीकरण और सोसायटी विनियमन अधिनियम 2012 के तहत एक पंजीकृत सोसायटी है। सेन समाज कल्याण सभा ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधिसूचित सरकारी भूमि के आवंटन के लिए नीति में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुसार हस्तांतरण की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications