Haryana News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रोहतक और जींद में करेंगे रोड़ शो, सीएम सैनी ने की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आमजन से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोहतक और जींद में आयोजित रोड़ शो में शामिल होने की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन पर आयोजित भव्य रोड शो में आप सभी सादर आमंत्रित है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आमजन से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोहतक और जींद में आयोजित रोड़ शो में शामिल होने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications