Haryana News: भिवानी की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 को, 12 परिवाद की होगी सुनवाई
Haryana News: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव तथा खेल राज्य मंत्री संजय सिंह की अध्यक्षता में भिवानी में 24 जून को आयोजित होने वाली जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 28 जून को होगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिला भिवानी लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 28 जून शुक्रवार को सुबह 10 बजे होगी। बैठक में राज्य मंत्री के समक्ष 12 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष और परिवाद से संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications