Haryana News: नफे सिंह राठी का मामले पर बोले गृह मंत्री अनिल विज, कहा-'सीबीआई को किया गया हस्तांतरित'
Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले को राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को स्थानांतरित कर दिया गया है। क्योंकि इस संबंध में उनके द्वारा हरियाणा विधानसभा में सदन को आश्वासन दिया गया था कि इस हत्याकांड मामले को सीबीआई को सौंपा जाएगा।
मंत्री विज बुधवार को मीडियाकर्मिंयों द्वारा नफे सिंह हत्याकांड को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में हरियाणा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम में माउथ फॅेशनर खाने से खून की उल्टी आने के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए कि क्या चीज मिलाई गई, कहां मिलाई गई और कहां से लाई गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। इस बारे में सैंपल भर लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications