Haryana News: यमुनानगर के 58,761 किसानों को मिले 11 करोड़ 75 लाख रुपए, कृषि मंत्री कंवरपाल ने कही यह बात

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम से हरियाणा के जिला यमुनानगर के 58 हजार 761 किसानों के खाते में 11 करोड़ 75 लाख 22 हजार रुपए की राशि डाली। वहीं देश भर के 9.25 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देश के किसानों को अपना संबोधन भी दिया।

यमुनानगर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री कंवरपाल ने मंगलवार को यमुनानगर में प्रधानमंत्री सम्मान निधि कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जिले के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार रचनात्मक कार्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। जिससे किसानों की सामाजिक सुरक्षा व खुशहाली में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह राशि किसानों को दवाई, खाद व बीज खरीदने के लिए भेजी है। ताकि किसानों को आर्थिक दिक्कत न आए।

kanwarpal

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के लिए ऐसी बहुत सी योजनाओं को क्रियान्वित किया है। जिनका वर्तमान में किसानों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी ऐसी ही योजना है। जिससे किसानों को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 17वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत इस जिले के 58 हजार 761 किसानों के खाते में 11 करोड़ 75 लाख 22 हजार रुपए की राशि डाली गई। केंद्र सरकार का किसानों के लिए यह सम्मान उनकी स्थिति को मजबूती एवं सुरक्षा प्रदान करेगा। मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ऐसी प्रमुख योजनाएं हैं। जिनका किसानों से सीधा संबंध है और किसान इन का बड़े स्तर पर लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध व कुशल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार नई-नई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। किसानों को प्रगतिशील किसान बनाने के लिए सरकार बेहतरीन तरीके से कार्य कर रही है। देश को विकसित राष्ट्र बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसके कार्य किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+