Haryana: यमुनानगर में जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, शॉल ओढ़कर आए बदमाशों ने ली 2 की जान, 1 घायल
Haryana News: हरियाणा का यमुनानगर जिला गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां शॉल ओढ़कर आए बाइक सवार बदमाशों ने तीन युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video
यमुनानगर में हुई इस वारदात के बाद से लोग दहशत में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना दो गुटों (मोनू राणा और गैंगस्टर काला राणा) के बीच चल रही गैंगवार के बीच हुई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवकों पर फायरिंग करते दिख रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक जिम से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी के पास पहुंचते हैं, तभी 4-5 नकाबपोश हमलावर बाइक पर आते हैं और तीनों युवकों के ऊपर फायरिंग करने लगते हैं। खबर के मुताबिक, यह हमला यमुनानगर के लाखा सिंह खेड़ी में गुरुवार सुबह हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि पुसिल टीम को इस दौरान मौके से 40 से 50 खाली खोल मिले हैं। वहीं, गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा था और लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हत्या का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। खबर के मुताबिक, पंकज मलिक और वीरेंद्र की मौके पर ही मौत गई थी। दोनों मृतक 30 वर्ष की उम्र के आसपास के हैं। जबकि, अर्जुन नाम के शख्स का अस्पातल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: हरियाण में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, इन क्लास के बच्चों को जाने की इजाजत
बदमाशों की तलाश जारी
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को तलाश करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले की तह तक पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications