Haryana News: फरीदाबाद के जेसी बोस विश्वविद्यालय में कोर्ट की 12वीं बैठक संपन्न, राज्यपाल ने की अध्यक्षता

Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालयों में ढांचागत सुविधाओं, पुस्तकालय तथा पाठ्येतर गतिविधियों पर बजटीय आवंटन को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि विद्यार्थियों को अच्छी सुविधाएं मिले। विद्यार्थी ज्यादा समय पुस्तकालयों में बिताएं और पाठ्येतर गतिविधियों, विशेष रूप से खेल गतिविधियों से खुद को जोड़े।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी है। वे शुक्रवार को फरीदाबाद के जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में विश्वविद्यालय कोर्ट की 12वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर तथा कुलसचिव डाॅ. मेहा शर्मा भी उपस्थित थी।

bandaru dattatrey

बैठक में कुलसचिव डाॅ. मेहा शर्मा ने विश्वविद्यालय कोर्ट का एजेंडा प्रस्तुत किया। जिसमें वर्ष 2022-23 का वार्षिक लेखा, वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट तथा वर्ष 2024-25 के वार्षिक बजटीय आवंटन शामिल रहे। डीन प्रो. संदीप ग्रोवर ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों तथा प्रो. अंजू गुप्ता ने वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट की विशेषताओं से राज्यपाल को अवगत करवाया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा की आधारभूत सुविधा जितनी बेहतर होंगी। शिक्षा की गुणवत्ता उतनी बढ़ेगी। इसलिए विश्वविद्यालयों को बेहतर ढांचागत व्यवस्थाओं को लेकर कार्य योजना बनानी चाहिए और इसमें सुधार करने पर बल देना चाहिए। इसी तरह पुस्तकालय भी आधुनिक प्रौद्योगिकी से सुसज्जित होने चाहिए। पुस्तक कोष में नई पुस्तकों को समय-समय शामिल किया जाना चाहिए। पुस्तकालयों में ऐसी व्यवस्था हो। ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी पुस्तकालयों की सुविधाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पढ़ाते हुए विद्यार्थियों को पुस्तक संदर्भ जरूर दें। ताकि वे विषय को लेकर बेहतर समझ बना सकें।

राज्यपाल ने पाठ्येतर गतिविधियों, विशेष रूप से खेलों से विद्यार्थियों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में खेल गतिविधियों को विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य बनाये और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यार्थी मैदान पर कुछ समय बिताए।

इससे पहले कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति एवं भावी कार्य योजना से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की कैमिकल इंजीनियरिंग तथा एरोस्पेस इंजीनियरिंग के विषयों में नये पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इसके लिए पाठ्यक्रम को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में सेटेलाइट क्लब स्थापित करने की भी योजना है। कुलपति ने शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शैक्षणिक समझौतों से भी राज्यपाल को अवगत करवाया।

बैठक में राज्यपाल को अवगत करवाया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष 450 से अधिक कंपनियां प्लेसमेंट गतिविधियों के लिए आ रही है। इंजीनियरिंग में विद्यार्थियों की प्लेसमेंट औसत लगभग 88 प्रतिशत है। वर्ष 2022-23 में 572 विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ और वर्तमान सत्र में अब तक 509 विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो चुका है। विश्वविद्यालय में हाल के वर्षों में विद्यार्थियों का उच्चतम पैकेज 60 लाख रुपए तक रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+