Eid-ul-Fitr की छुट्टी पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गजेटेड हॉलीडे की लिस्ट से हटाया

Eid-ul-Fitr News: ईद-उल-फितर की छुट्टी को लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने ईद-उल-फितर की छुट्टी को रद्द कर दिया है। नायब सैनी सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा में अब 31 मार्च को ईद की छुट्टी नहीं होगी।

इस बाबत हरियाणा सरकार ने नया नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। साथ ही, कहा कि ईद-उल-फितर के दिन आगामी 31 मार्च को राजपत्रित अवकाश के बजाय अनुसूची-II के अंतर्गत प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है। नयाब सैनी सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेश के मुताबिक, 29 मार्च को शनिवार और 30 मार्च को रविवार है।

Nayab Singh Saini

जबकि, 31 मार्च वित्त वर्ष 2024-25 का समापन दिवस है। 31 मार्च सोमवार को ईद का पूरे हरियाणा में अवकाश नहीं होगा। हालांकि इससे पहले सरकार की तरफ से गुरुवार सुबह छुट्टी की घोषणा की गई थी। नए नोटिफिकेशन में इस साल हरियाणा में ईद की छुट्टी को गजेटेड हॉलीडे के बजाय रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (RH) किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईद की छुट्टी रद्द करने का नोटिफिकेशन हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है यह छुट्‌टी विकल्प के तौर पर ही मिलेगी। सरकार की मंशा है कि साल के आखिरी दिन सभी कामकाज सुचारू तरीके से चलें। इसको ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+