हरियाणा: सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएम नायब सिंह सैनी, अधिकारियों को दिए जरूरी-निर्देश
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यानी गुरुवार को हरियाणा भवन नई दिल्ली में बेरी हलके के ब्लॉक समिति सदस्य और सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट कर उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना।
इसके निवारण के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वहां पहुंचे अपने परिवारजनों से भी मुलाकात की।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'अबकी बार 400 के पार', CM नायब सिंह सैनी बोले- तीसरी बार PM बनने जा रहे मोदी जी
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: कांग्रेस नेताओं की बोलती इस चुनाव में होगी बंद, बोले सीएम नायब सिंह सैनी












Click it and Unblock the Notifications