हरियाणा: कांग्रेस नेताओं की बोलती इस चुनाव में होगी बंद, बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विजय संकल्प रैली से एक बात तो साफ है कि 'पृथला की हवा' ये बता रही है कि कई बड़बोले कांग्रेस नेताओं की बोलती इस चुनाव में बंद होने जा रही है। कांग्रेस ने देश और जनता की सेवा नहीं की, इसलिए लगातार रसातल की ओर जा रही है।
उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहे हैं, वहीं 10 लाख वोटों की जीत कृष्ण पाल गुर्जर को एक नई राष्ट्रीय पहचान दिलाने जा रही है। हरियाणा की सभी सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करने जा रही है।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - हरियाण सरकार अब ऐसे दिलाएगी रोजगार, 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा, 5 लाख नौकरियां मिलेंगी












Click it and Unblock the Notifications