Haryana Nagar Nigam Election Results 2025: गुरुग्राम मेयर चुनाव में BJP की राजरानी ने फहराया जीत का परचम

Haryana Nagar Nigam Election Results 2025: हरियाणा हरियाणा के गुरुग्राम, सिरसा, झज्जर और करनाल समेत कई जिलों में 2 मार्च नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। 2 मार्च को हुए मतदान के लिए आज 12 मार्च 2025 को वोटों की गिनती हो रही है। अब तक के रूझानों में भाजपा ने कई नगर निगमों में जीत हासिल कर ली है वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबार समेत कई शहरों में स्‍थानीय सरकार पर भापजा कब्जा जमाने के बिलकुल करीब पहुंच चुकी है। वहीं गुरुग्राम मेयर चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार राजरानी की जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा की राजरानी ने कांग्रेस प्रत्‍याशी सीमा पाहुजा को बुरी तरह से हराया है। भाजपा की राजरानी ने एक लाख 79 हज़ार 485 वोटों से जीत हासिल कर ली है।

Haryana Nagar Nigam Election Results 2025

बता दें दिल्‍ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में मेयर और 36 पार्षर्दो के चुनाव के लिए मतगणना 2 मार्च को हुई थी और आज काउंटिंग हो रही है। मेयर पद के लिए चुनाव भाजपा प्रत्‍याशी राजरानी मेहरोत्रा जीत चुकी हैं।

बता दें परिसीमन के कारण गुरुग्राम नगर निगम का क्षेत्र बढ़ा, जिससे वॉर्डों की संख्या में वृद्धि हुई। नगर निगम गुरुग्राम में इस बार 36 वॉर्ड हैं, जबकि पिछली बार 35 वॉर्ड थे। इसके अलावा, इस बार नगर निगम चुनाव में एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। 11 लाख से अधिक वोटर्स पहली बार मेयर का सीधा चुनाव किया है।

यह अहम बदलाव है क्योंकि पहले मेयर का चुनाव पार्षदों के द्वारा किया जाता था, लेकिन अब आम जनता को सीधे मेयर चुनने का अवसर मिला है जिससे चुनाव में और अधिक पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+