Haryana Municipal Election Results 2025: 10 नगर निगमों में मेयर पद के लिए कौन आगे? जानें किसने मारी बाजी?

Haryana Municipal Chunav Results 2025: हरियाणा के 10 नगर निगमों में हुए मेयर चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं, और इस बार भी बीजेपी का दबदबा देखने को मिला है। 10 में से 9 में शहरों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इस कड़ी में रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद शामिल है।

वहीं, मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने बीजेपी के सुंदर लाल को हराकर बाजी मार ली। आइए जानते हैं विस्तार से...

Haryana Municipal Chunav Results 2025

कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहा?

कांग्रेस इस चुनाव में पीछे रही। जुलाना नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भी बीजेपी के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत हासिल की। वहीं, फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार ने बीजेपी के सुरेंद्र मित्तल को हरा दिया।

EVM पर उठे सवाल

हिसार में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की उम्मीदवार रेखा बंसल के एजेंट आशीष लावट ने EVM की चार्जिंग को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मतगणना के दिन भी EVM पूरी तरह चार्ज थी, जिस पर अधिकारियों ने इसे कोई मुद्दा न मानते हुए टाल दिया।

नगर निगमों में वोटिंग और परिणाम

इस बार 10 नगर निगमों के साथ-साथ 32 नगर पालिका और नगर परिषदों में भी चुनाव हुए। 9 नगर निगमों समेत कुल 41 निकायों में 2 मार्च को वोटिंग हुई थी, जबकि पानीपत में 9 मार्च को मतदान हुआ।

पिछली बार 10 नगर निगमों में से 7 पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस, और 1 पर हरियाणा जनचेतना पार्टी का कब्जा था। इस बार भी बीजेपी ने अपना वर्चस्व बनाए रखा।

10 नगर निगमों में मेयर पद के लिए किसने मारी बाजी?

क्रमांक

सीट

B

C

1

हिसार

प्रवीन पोपली (भाजपा) जीते

कृष्ण सिंगला (कांग्रेस)

2

करनाल

रेणु बाला गुप्ता (भाजपा) जीतीं

मनोज वधवा (कांग्रेस) हारीं

3

गुरुग्राम

राज रानी (भाजपा) जीतीं

सीमा पाहुजा (कांग्रेस)

4

रोहतक

राम अवतार वाल्मीकि (भाजपा) जीतें

सूरजमल किलोई (कांग्रेस) हारें

5

फरीदाबाद

प्रवीन जोशी (भाजपा) जीतीं

लता रानी (कांग्रेस) हारीं

6

मानेसर

इंद्रजीत यादव (निर्दलीय) जीतीं

सुंदर लाल (भाजपा) हारे

7

यमुनानगर

सुमन बहमनी (भाजपा)

किरणा देवी (कांग्रेस)

8

पानीपत

कोमल सैनी (भाजपा) जीतीं

सविता गर्ग (कांग्रेस)

9

अंबाला (उपचुनाव)

सैलजा सचदेवा (भाजपा) जीतीं

अमीषा चावला (कांग्रेस) हारीं

10

सोनीपत (उपचुनाव)

राजीव जैन (भाजपा) जीते

कमल दीवान (कांग्रेस) हारे

मुख्य नगर निगमों के नतीजे

अंबाला नगर निगम

  • सैलजा सचदेवा (बीजेपी) - 40,620 वोट
  • अमीषा चावला - 20,133 वोट
  • बीजेपी की जीत का मार्जिन: 20,487 वोट

करनाल नगर निगम

  • रेणु बाला गुप्ता (बीजेपी) - 83,630 वोट
  • मनोज वधवा - 58,271 वोट
  • बीजेपी की जीत का मार्जिन: 25,359 वोट

मानेसर नगर निगम

  • डॉ. इंद्रजीत यादव (निर्दलीय) - 26,393 वोट
  • सुंदर लाल (बीजेपी) - 24,100 वोट
  • निर्दलीय उम्मीदवार की जीत का मार्जिन: 2,293 वोट

सोनीपत नगर निगम

  • राजीव जैन (बीजेपी) - 57,858 वोट
  • कमल दीवान - 23,109 वोट
  • बीजेपी की जीत का मार्जिन: 34,749 वोट

निकाय चुनाव क्यों अहम हैं?

हरियाणा में 5 महीने पहले ही विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी थी। उस वक्त कांग्रेस को जनता का अच्छा समर्थन मिला था, लेकिन इस बार निकाय चुनाव में बीजेपी फिर से मजबूत नजर आई।

बीजेपी को 90 में से 48 सीटों पर जीत मिली और उनका वोट शेयर 39.94% रहा।
कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं, लेकिन उनका वोट शेयर 39.09% रहा।

अब आगे क्या?

अब देखना यह होगा कि ये नतीजे हरियाणा की राजनीति को किस ओर मोड़ते हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत टक्कर देने वाली बीजेपी ने निकाय चुनाव में फिर से जीत दर्ज की है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत भी दिखाती है कि स्थानीय स्तर पर मतदाता बदलाव के मूड में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+