Haryana Ministers List: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार में बीजेपी के ये MLA बन सकते हैं मंत्री, देखें सूची
Haryana New Ministers List 2024: हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक बना ली। आज लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। हरियाणा में नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को 2024 को पंचकूला में सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। इनके साथ ही करीब 15 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 48 सीटें जीतकर तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार में नए मंत्रियों के नामों का ऐलान होने ही वाला है। खबर है कि मंत्री बनाने के लिए 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं। इनमें अंबाला कैंट से सातवीं बार जीते अनिल विज, अटेली विधायक आरती राव व तोशाम विधायक श्रुति चौधरी समेत कई विधायकों के नाम चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Nayab singh Saini Net worth: फिर CM बन रहे नायब सैनी के पास अथाह पैसा, मनोहर लाल खट्टर से भी अमीर

खबर है कि जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है कि उनमें से 7 तो पहले भी मंत्री रह चुके हैं। एक डिप्टी स्पीकर रहे हैं। बाकी कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। बुधवार को पंचकूला में आयोजित विधायक दल की बैठक में मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले गए। करीब 68 फीसदी ने मतदान किया। 8 अक्टूबर को वोटों को गिनती की गई। भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 और तीन सीटें निर्दलीयों ने जीती। तीनों निर्दलीयों के समर्थन के बाद भाजपा के पास कुल 51 विधायक हो गए।
यह भी पढ़ें- Haryana CM: नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने की इनसाइड स्टोरी, कभी अनिल विज ने ठोका था दावा

हरियाणा में मंत्री की दौड़ में शामिल विधायक
राव नरबीर सिंह: अहीरवाल बेल्ट के बड़े नेता। बादशाहपुर सीट से जीते। हाईकमान से सीधे संबंध।
बिमला चौधरी: राव इंद्रजीत सिंह की करीबी नेता हैं। पटौली से जीत दर्ज की है। जातीय संतुलन की वजह से मिल सकता मौका।
लक्ष्मण यादव: रेवाड़ी सीट से जीत दर्ज करने वाले लक्ष्मण यादव अहीरवाल इलाके में यादव वोटों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
मूलचंद शर्मा: बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा तीसरी बार इस सीट से जीते हैं। मनोहर लाल सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

महिपाल ढांडा: पानीपत ग्रामीण से विधायक ढांडा बडा जाट चेहरा हैं। नायब सैनी को सीएम बनाए जाने के बाद ढांडा को राज्यमंत्री बनाया गया था।
कृष्णा गहलावत: राई सीट से विधायक चुनी गईं गहलावत जाट समाज से आती हैं। 1996 में बंसीलाल सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
श्रुति चौधरी: भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद रहीं श्रुति चौधरी तोशाम सीट पर अपने चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को हराया है। पूर्व सीएम के परिवार से हैं।
हरविंदर कल्याण: रोड समाज के बड़े सियासी चेहरा हैं। घरौंडा सीट पर जीते हैं। इस बार भाजपा रोड समाज को नई सरकार में प्रतिनिधित्व देना चाहती है।
घनश्याम सर्राफ: मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में राज्य मंत्री रह चुके सर्राफ वैश्य समाज से आते हैं। भिवानी से लगातार चार बार विधायक हैं। इन्हें राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।
अनिल विज: 15वीं हरियाणा विधानसभा में भाजपा के सबसे सीनियर विधायक अनिल विज होंगे। 7 बार लगातार विधानसभा चुनाव जीता है। मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में सेकेंड पोजीशन पर रहे। अनिल विज पंजाबी समुदाय से आते हैं।
कृष्ण लाल पंवार: 6 बार के विधायक रह चुके हैं। वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं। दलित चेहरा हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के भी काफी करीबी हैं।
रणबीर गंगवा: पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी की सरकार में डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। गंगवा बरवाला सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। ये स्पीकर या डिप्टी स्पीकर बन सकते हैं।
आरती सिंह राव: दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। अटेली से जीतकर विधायक बनी हैं। इलाके में अच्छा प्रभाव है।
विपुल गोयल: फरीदाबाद में वैश्य समुदाय से आने वाले विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हाईकमान से सीधे संबंध की वजह से मिल सकता है मौका।












Click it and Unblock the Notifications