हरियाणा के मंत्री कंवरपाल गुर्जर की बिगड़ी तबीयत, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फोन पर लिया हाल

हरियाणा सरकार में मंत्री कंवरपाल गुर्जर की तबीयत खराब चल रही है। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में मेरे साथी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर जी के अस्वस्थ होने से चिंतित हूं। उनसे फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अतिशीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की।

हरियाणा में शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय संभाल रहे कंवरपाल गुर्जर की तबीयत अचानक से खराब हो गई। जिस वक्त वह जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे, उस वक्त उनकी तबीयत खराब हो गई। संवाद कार्यक्रम में बातचीत के दौरान ही कंवरपाल की तबीयत अचानक से खराब हो गई और वह बेहोश हो गए।

,manohar lal khattar

इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से तत्काल प्रताप नगर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें यमुनानगर या फिर पीजीआई ले जाने की सलाह दी। यहां से यमुना नगर स्थित सिविल अस्पताल उन्हें ले जाया गया। लेकिन यहां पर हार्ट से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी, जिसके बाद उन्हें यमुनानगर के गाबा अस्पताल ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने उनका निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर भूपेंद्र गाबा ने कहा कि अधिक दिनों तक काम की वजह से उन्हें यह परेशानी हुई है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है, हमने एडवांस टेस्ट किए हैं, जिसमे स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।

कंवलपाल गुर्जर की तबीयत की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फोन करके उनका हाल-चाल लिया। हरियाणा कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भोपाल खदरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन करके मंत्री जी का स्वास्थ्य पूछा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+