राहुल गांधी अपने कुत्ते की प्लेट में कराते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नाश्ता: अनिल विज

नई दिल्ली। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कुत्तों की तरह से बर्ताव करते हैं। विज ने कहा कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने उन्हें बताया कि राहुल गांधी ने जिस प्लेट में उन्हें नाश्ता कराया, उसी में कुत्ते को भी नाश्ता कराया। विज ने कहा कि ये तो बड़ी अच्छी बात है कि राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुत्तों को एक नजर से देखते हैं। अनिल विज के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कुलदीप शर्मा ने इस पर कहा कि अनिल विज अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं, उन्हें डॉक्टर को दिखाया जाना चाहिए। शर्मा ने विज को मंत्री पद से हटाने की भी मांग की।

Haryana, Anil vij, Rahul Gandhi, Congress,

हरियाणा की खट्टर सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री विज लगातार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर जाने को लेकर अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी के तो ऐसे पैर हैं जहां जहां पर वो जाते हैं, वहां का बंटाधार हो जाता है। इसलिए राहुल गांधी कांग्रेस के लिए तो अशुभ है लेकिन हमारे लिए शुभ है।

इससे पहले ताजमहल को लेकर भाजपा के कई नेताओं के विवादित बयान देने और ताजमहल को मंदिर बताने पर अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है। इससे पहले रेप के मामले में सजा पाए राम रहीम का समर्थन कर भी अनिल विज विवाद कर चुके हैं। हिंसा करने वाले राम रहीम के समर्थकों के लिए विज मुआवजे और नौकरी की मांग भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+