Haryana: भिवानी में होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री संजय सिंह करेंगे अध्यक्षता
Haryana News: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव तथा खेल राज्य मंत्री संजय सिंह आगामी 24 जून को भिवानी में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति भिवानी की बैठक 24 जून को प्रात: 11:00 बजे होगी। बैठक में राज्य मंत्री के समक्ष 12 परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।

मंत्री श्री सिंह बैठक में रखे जाने वाले परिवादों के दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत इनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष और परिवाद से संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें आप के संजय सिंह ने हरियाणा से पानी पाने के लिए इंडिया ब्लॉक से मांगा समर्थन












Click it and Unblock the Notifications